Wednesday, June 18, 2008

मैं जल्दी BORE हो जाता हूँ

काफी कामचोर टाइप का आदमी हूँ। लिखने की कोसिस में हाथ काप जाते है । दिमाग शून्य सा हो जाता है .समय न मिलाने का बहाना और सर पैर लिए फिरता हूँ । अब आप ही बताएं ब्लॉग्गिंग का मतलब है क्या .दिल मैं हजारो विचार आते जाते रहतें है कलमबंद करना इतना आसन है क्या। आजाद पंछी की तरह सोच फुर्र फुर्र कर उड़ती जाती है । और अपन हैं की इस आस में बैठें है कभी न कभी तो पकड़ में आ ही जाएगा। अरे भाई लोगो कुछ टिप दो लिखने का , समय तो भगवन से मांगूंगा , बॉस तो देता नही । गधे की तरह काम कराता है फिर ब्लॉग कब लिखूंगा ।